चोरों ने घर से चुराई नगदी और गहने, मौके से फरार
पिंजौर। रायतन क्षेत्र के गांव हरिपुर के एक घर में सोमवार रात को चोरों ने घर से नगदी समेत करीब ढाई लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुए पीड़ित दर्शन सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वे करीब साढ़े 10 बजे तक सो गए। रात करीब तीन बजे उसकी अचानक आंख खुलने पर उसने देखा कि घर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जब उन्होंने कमरे में जा कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच सतिंद्र सिंह को दी। मकान मालिक ने बताया कि उनके घर से सोने के गहने समेत करीब 52 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर अज्ञात चोर मौके से चंपत हो गए। दर्शन सिंह ने दावा किया कि उसे करीब ढाई लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।