फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल के रूप में हुई शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू में खेत से खून से सने मिले शव की पहचान 35 वर्षीय अनिल निवासी पानीपत के रूप में हुई है। अनिल मौलीजागरां में दो बच्चों के साथ रह रही पत्नी पूजा को मायके से लेने आया था। हैरानी की बात यह है कि 30 वर्षीय पूजा जो अपने पति के साथ 10 अप्रैल की शाम को सैर करने के लिए निकली थी, वह भी लापता है और जिस टेलर की दुकान पर वह पहले काम सीखती थी, वह भी 11 अप्रैल को अपने 4 बच्चों व पत्नी को छोड़कर गायब है। बेशक पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर चुकी है परंतु अनिल की पत्नी और उक्त व्यक्ति के गायब होने का खुलासा होने पर अब यह केस और भी पेचिदा बन चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनिल कृष्ण टांक पुत्र कृष्ण अमर टांक निवासी कांलीवाली मुंबई का परिवार मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का है। अनिल का विवाह 10 वर्ष पहले पूजा पुत्री चांद सिंह निवासी मौलीजागरां (चंडीगढ़) के साथ हुआ था। परिवार में 7 वर्षीय पुत्र व 5 वर्षीय पुत्री है। अनिल पंचकूला स्थित एक कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी पूजा ढकोली में शाहनवाज निवासी मनीमाजरा के पास पहले टेलरिंग का काम करती थी।
लालड़ू पहुंचे भाई सोनू के अनुसार कुछ दिन पहले अनिल ने पूजा से काम छुड़वा दिया था। वह बच्चों के साथ में ही मायके में रहने लगी थी, जबकि अनिल वापस मुंबई चला गया था। सोनू के अनुसार अनिल होली से कुछ दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों को मुंबई ले जाने के लिए आया था। सोनू ने बताया कि शाहनवाज की ढकौली में टेलर की दुकान है, जिसके पास किटी चलती है। 10 अप्रैल को शाहनवाज ने उसके पिता को फोन करके कहा कि अपनी किटी के पैसे ले जाओ। उसके पिता 7:30 बजे शाहनवाज के पास चले गए, जबकि पीछे से खाना खा कर पूजा व अनिल सैर करने के लिए निकल गए। इसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं लगा। परिवार ने काफी देखने के बाद अगले दिन शनिवार 12:00 बजे दोनों की गुमशुदगी के बारे में पुलिस को रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। मामले को लेकर शाम को पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ की गई थी, जिसके बाद वह गायब है। सोनू व परिवार वालों के अनुसार अनिल व पूजा के गायब होने के पीछे शाहनवाज पर शक है। दूसरी तरफ से अनिल के पिता, चाचा, जीजा के अलावा पानीपत से कई रिश्तेदार रविवार को लालड़ू थाने पहुंचे और सरकारी अस्पताल डेराबस्सी मोर्चरी में रखे शव की पहचान की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुरचरण सिंह के अनुसार शव की पहचान होने के बाद मामला अब ब्लाइंड नहीं रहा, लेकिन पेचीदा जरूर बन गया है। केस पहले से दर्ज है परंतु पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच करने के लिए कई व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी, कार्रवाई जारी है। फिलहाल शव अस्पताल के शवगृह में रखाहै जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें