फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन हैमरेज के मरीज ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेन हैमरेज के मरीज ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

-दो दिन पहले झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी छोड़कर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौली कांप्लेक्स निवासी सचिन (32) ने रविवार देर रात खुदकुशी कर ली। उसके फंदे से लटके होने का पता उस समय लगा, जब मकान की ऊपरी मंजिल से सोमवार सुबह करीब पांच बजे नीचे उतर रहे मां-पिता ने उसे आवाज लगाई। सीढ़ियों से आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो मां-पिता ने जाली से झांका। उन्होंने बेटे को पंखे पर बंधी चुन्नी से लगाए फंदे पर लटकेपाया। उनका शोर सुनकर मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे सचिन के भाई सहित अन्य पारिवारिक सदस्य पहली मंजिल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पीसीआर और थाना मौलीजागरां के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। सचिन के कमरे के दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया और उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया। पूछताछ में परिवार ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2017 में सचिन को ब्रेन हैमरेज होने से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि दो दिन पूर्व सचिन का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और फिर पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद रविवार की रात सचिन ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सचिन के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। सचिन अपने पीछे करीब साढ़े चार वर्षीय एक बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें