फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत दो महिलाओं से रेप, एक अरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले की महिला थाना पुलिस को एक किशोरी समेत दो महिलाओं से दुष्कर्म की शिकायतें मिली हैं। इनमें से एक वारदात में मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी करीब साढ़े सोलह वर्षीय किशोरी की अस्मत से खिलवाड़ किया गया तो दूसरी वारदात की शिकायतकर्ता एक व्यक्ति संग लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिला है। पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल करवाने के बाद केस दर्ज कर लिया है। साढ़े सोलह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में काम करने वाला पीयूष कुमार (22) है। वह लंबे समय से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का पता उस समय चला जब मेडिकल जांच में किशोरी के करीब दो महीने की गर्भवती होने का पता लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीयूष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत रेप की धारा में केस दर्ज कर उसे मंगलवार को अरेस्ट कर लिया। दूसरे मामले की शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से गांव रैली निवासी से पहले से विवाहित रघुवंश तिवारी (35) के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। लेकिन आरोपी कुछ समय से अलग रहने लगा और उसने किसी बात पर उससे मारपीट तक कर डाली। इसके बाद महिला ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ उससे रेप की शिकायत दी। आरोपी फिलहाल फरार है और थाना पुलिस उसे अरेस्ट करने के लिए प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें