सब इंस्पेक्टर, जिसका वीडियो वायरल हुआ
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर 41 के पार्क में पेशाब करते एक सब इंस्पेक्टर का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल होते ही चंडीगढ़ पुलिस की छवि पर सोशल मीडिया में सवाल उठने लगे। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो तत्काल कार्रवाई हुई और डिमोशन कर सब इंस्पेक्टर से एएसआई बना दिया गया।
जानकारी के अनुसार 27 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सब इंस्पेक्टर हरपरमजीत सेक्टर-41 की मार्केट के समीप पार्क में सरेआम पेशाब करते नजर आ रहे हैं। उन्हें ऐसा करते देख वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए एसआई के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कर लिया।
हरपरमजीत मलोया थाने में तैनात थे। लेकिन अब उनका ट्रांसफर सिक्योरिटी विंग में हो गया था। सूत्रों की मानें तो वह काफी समय से शुगर की बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके चलते वह अपने पेशाब पर कंट्रोल नहीं कर पाते।