फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रंकन डाइव के नाके से चालक चाबी चोरी कर कार लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 26 स्थित ग्रेन मार्केट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चालक ड्रंकन ड्राइव नाके पर एसआई के पास से अपनी कार की चाबी चोरी कर कार लेकर फरार हो गया। चालान काटने में व्यस्त एसआई को मामले की भनक तक नहीं लगी। वारदात का पता उस वक्त लगा जब नाका खत्म हुआ। कार को गायब हुआ देख पुलिसकर्मियाें के होश उड़ गए। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की शिकायत पर सेक्टर 26 थाना पुलिस ने अमृतसर निवासी चालक विशाल मल्होत्रा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ट्रैफिक विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि बीते 22 जून को उन्होंने पुलिस टीम के साथ सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट के पास ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया था। नाके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार (सीएच 12टी 9242) के चालक को रोक कर एल्कोहल सेंसर से शराब की मात्रा चेक की। इस दौरान पता चला कि कार चालक अमृतसर निवासी विशाल मल्होत्रा ने 37 एमएल शराब पी थी। इसके बाद उन्होंने विशाल मल्होत्रा का ड्रंकन ड्राइव का चालान काटकर उसकी कार को जब्त कर लिया। इसके बाद वह टेबल पर कार की चाबी रखकर अन्य वाहनों के चालान काटने लगे। तभी एसआई सुरेश कुमार ने कहा कि चालान काटने के दौरान विशाल मल्होत्रा कार की चाबी चोरी करके जब्त कार को लेकर फरार हो गया। उन्होंने जब्त कार को गायब देख मामले की सूचना पुलिस को दी। सेेक्टर 26 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर के बयानों पर कार चालक पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें