फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएएस भेजने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना पुलिस एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने यूएसए भेजने के नाम पर एक युवक से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-7बी निवासी विष्णु (30) के रूप में हुई है। सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-7बी निवासी शिकायतकर्ता रवि (25) ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ समय पहले उसने अपने घर के पास रहने वाली महिला विष्णु को यूएसए जाने के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। यह रकम उसने अपनी मां के बैंक अकाउंट से उसे ट्रांसफर की थी। काफी समय बीत जाने के बाद अब वह टालमटोल कर रही है। दिसंबर 2018 से उसने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया और सेक्टर-7 स्थित अपना घर छोड़ फरार हो गई। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर 15 अप्रैल, 2019 को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर उसके मोबाइल फोन की टावर लोकेशन व कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि महिला मुंबई के वकोला में है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को साथ लिया और मुंबई में छापामारी की और उसे वकोला की लोकल मार्केट स्थित सिद्धार्थ नगर के पास से दबोच लिया, जहां मुंबई पुलिस की जांच के बाद उसे चंडीगढ़ लाया गया।
बता दें कि इससे पहले सेक्टर-34 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी रश्मि नेगी को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उनसे 15 लोगों से 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें