शहर में दो ईरिक्शा चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
पंचकूला। शहर में दो जगह से ई-रिक्शा चोरी हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में खड़क मंगोली पुराना पंचकूला निवासी रामानंद ने बताया कि वह 25 अप्रैल को सब्जी खरीदने रात दस बजे सेकटर-5 में सब्जी मंडी में आया था। उन्होंने अपना ई रिक्शा सब्जी मंडी में खड़ाकर सब्जी लेने चला गया था। जब रामानंद 20 मिनट बाद वापस आया तो उसका ई-रिक्शा गायब था। उसने अपने स्तर पर खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं दूसरा केस सेक्टर-17 का है। पुलिस को दी गई शिकायत में अबरार शाह ने बताया कि वह पंचकूला इंदिरा कालोनी का रहने वाला है। बुढ़नपुर जाने वाली रोड के साइड में उसने अपना ई-रिक्शा 21 अप्रैल को खड़ा किया था। 22 अप्रैल को जब वह सुबह देखा तो उसका ई-रिक्शा गायब था। उसने अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।