गाड़ी लूट की वारदात में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के पास जबरन पिकअप गाड़ी को टक्कर मारकर लूट करने के मामले में तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात दबिश देकर आरोपी गुरदीप निवासी राजीव कालोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पकड़े गए दो आरोपियों विजयपाल और सन्नी उर्फ काका को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के पास जबरन पिकअप गाड़ी को टक्कर मारकर लूट की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने नाकेबंदी कर दो आरोपियों को बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सेक्टर-16 चौकी प्रभारी बलदेव सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस दबिश दे रही है। इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।