जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले वांछित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरणजीत उर्फ लाली और बिंदर निवासी पटियाला के रूप में हुई है। जिन्हें शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। इन्होंने फरवरी महीने में सेक्टर-17 के एक लड़के को पैसे के लेनदेन की बात को लेकर बेरहमी से पीटा था और मौके से भाग निकले थे। उन्होंने बताया वारदात को अंजाम देने के लिए कुल चार लोग आए थे। इनमें से दो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और अन्य दो की तलाश में छापेमारी की जा रही है।