फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने दो नाबालिग युवकों पर लगाया उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़कों पर लगाया बेटी से दुष्कर्म और हत्या का आरोप
विज्ञापन


- मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। नाबालिग लड़की के मर्डर के आरोप में पिंजौर पुलिस ने दो नाबालिग युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विगत 25 मार्च को वे अपनी 13 वर्षीय बेटी और अन्य दो बच्चों को घर पर छोड़कर अपने काम पर चले गए। उसी दिन दोपहर 12 बजे दो आरोपी नाबालिग उनके घर आए और उसकी लड़की को पानी के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके साथ जबरदस्ती की और आरोपी उसकी लड़की को मारकर भाग गए। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 328 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्या है मामला: विगत 25 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर आगे की जांच शुरू कर दी थी। मौके पर पुलिस को नाबालिग लड़की की लाश फर्श पर पड़ी मिली थी जबकि छत पर साड़ी से बना हुआ फंदा झूल रहा था। मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान मृतका की मां ने दो नाबालिग लड़कों पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें