फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर उड़ाया सामान , केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर उड़ाया सामान, केस दर्ज
विज्ञापन

- सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने इलेक्ट्रानिक दुकान से सामान चोरी कर लिया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अश्वनी बंसल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अश्वनी बंसल निवासी दशमेश इनक्लेव ढकौली जीरकपुर ने बताया कि वह अंबाला रोड गांव कुंडी सेक्टर-20 पेट्रोल पंप के पास दुकान है। 25 मार्च को रात आठ बजे दुकान बंद करके अश्वनी बसंल घर चले गए थे। जब वह 26 मार्च को सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर चोरों ने इलेक्ट्रानिक का सामान उड़ा दिया था। दुकान से चोरी में 200 कलर लाइट और 196 मीटर तार, 15 एलईडी बल्ब, 50 बोर्ड दुकान से चोरी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें