फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने खनन अधिकारी और निरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि खनन निरीक्षक अनिल कुमार और रक्षक जयचंद, शिवचरण ने शिकायत दी है कि सेक्टर-28 के पास घग्गर नदी में पंजाब के कुछ लोग सुबह अवैध खनन करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि खनन माफिया के कारिंदों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कुछ लोग 5-6 ट्रैक्टरों की सहायता अवैध खनन करते दिखाई दिए। जैसे ही उन्हें पकड़ने के लिए नदी में गाड़ी को दौड़ाया तो गाड़ी बीच नदी में बंद हो गई और आरोपी पंजाब की तरफ जाकर खड़े हो गए। मौके पर 10-15 ट्रॉली खनिज चोरी किया हुआ पाया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें