फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.2 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12.2 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच टीम ने गश्त के दौरान एक नौजवान को 12.2 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान संदीप गांव दरिया के रूप में हुई है। जिसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि वह सिपाही गोपाल, सुनील कुमार, बसंत कुमार सरकारी गाड़ी में गश्त के दौरान सेक्टर-पांच स्थित बैला विस्टा होटल के पीछे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ी देखकर अपने कदम पीछे की ओर बढ़ा लिए और भागने लगा। शक होने पर दो सिपाहियों ने उसे चंद कदमों की दूरी पर पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पॉलीथिन के अंदर से 12.2 ग्राम हेरोइन मिली। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें