फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने एक युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

बरवाला। कस्बे में एक नाबालिग लड़की से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस को जैसे ही इस मामले की भनक लगी तो चौंकी इंचार्ज ऋषिपाल की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवाला के इंचार्ज मोहित शर्मा से इस बारे में बातचीत कर तुरंत नाबालिग लड़की को उसके परिजनों के साथ मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी ले जाया गया। जहां पर उसका मेडिकल करवाया गया लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई। उन्होंने इस घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी और इस केस को महिला थाना सेक्टर-5, पंचकूला को भेज दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की कक्षा पहली की छात्रा है। जो कि छपरा बिहार के रहने वाले हैं और आरोपी युवक राकेश यादव जो कि जिला मोरण नेपाल का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें