सेंधमारी कर चोर ने कैमिस्ट शॉप से चुराई 25 हजार की नगदी
पिंजौर। चोरों ने केमिस्ट शॉप में सेंधमारी कर गल्ले से करीब 25 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। आनंद बाग के समीप स्थित केमिस्ट शॉप के मालिक संजीव भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे उसके पड़ोसी दुकानदार की कॉल आई और उसने बताया कि केमिस्ट शॉप का शटर आधा खुला हुआ है और कांच भी टूटा पड़ा है। संजीव ने बताया कि सूचना मिलने पर वह कुछ ही देर में अपनी दुकान पर पहुंच गया तो देखा कि किसी ने जबरदस्ती शटर को तोड़ कर खोला हुआ है। संजीव ने बताया कि उसके बाद उसने चोरी की सूचना पिंजौर पुलिस को दी। संजीव ने बताया कि अज्ञात चोर गल्ले से करीब 25 हजार रुपये की नगदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति विक्की ने करीब चार बजे एक व्यक्ति को यहां से भागते हुए देखा है। जिसकी फुटेज कुछ ही दूरी पर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।