फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत आरोपी उमा शर्मा, प्यारे लाल, बिंकू पर केस दर्ज किया है। यह सभी सेक्टर -25 पंचकूला के रहने वाले हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में इंदिरा कालोनी मनीमाजरा निवासी मोहिंदर सिंह ने बताया कि मेरे तीन रिश्तेदार राजेश, सनी और संदीप ने विदेश भेजने के झासें में लेकर मुझसे आठ लाख रुपये और पासपोर्ट के साथ ओरिजनल दस्तावेज जब्त कर लिए। इसकी शिकायत 23 अक्तूबर 2017 केे सीएम विंडो को दी गई थी। इसके बाद आरोपी उमा शर्मा, प्यारे लाल और बिंकू ने पैसे वापस करने केलिए कहा था। इसके बाद यह सब अंडर ग्राउंड हो गए। नौ फरवरी को दोबरा आरोपियों को मोहिंदर सिंह ने खोजा। इसके बाद उसने अपने पैसा मांगा। आरोपियों ने 12 फरवरी को उसे पैसा वापस करने को कहा। इसके बाद यह सब गायब हो गए। थाना - 5 पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बतया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें