फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय परिसर से नौ बैटरी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कार्यालय परिसर से नौ बैटरी चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

पंचकूला। तहसील कार्यालय में रखी नौ बैटरी चोरी हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तहसील में लिपिक के पद पर काम करने वाले अजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अजुय कुमार ने बताया कि पंचकूला के नव निर्माण भू रजिस्ट्रेशन कार्य के लिए यूपीएस की बैटरी खरीदी गई थी। इसकी कीमत करीब पचास हजार रुपये थी। तहसील कार्यालय परिसर में काम के दौरान जब कंप्यूटर बंद हो गए तो दीपेंद्र सिंह हार्डवेयर का काम करने वाले तहसील में रखे यूपीएस की जगह गए। इस पर वहां से यह बैटरी गायब मिली। इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गई। लिपिक अजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। सेक्टर-5 थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें