लापता हुआ नाबालिग कुरुक्षेत्र से मिला
बरवाला। मौली स्थित राजस्थानी ईंट भट्टे से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करने वाले नाबालिग लड़के के पिता दाता राम ने बताया कि उसका लड़का मंगलवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके परिजनों ने मौली पुलिस चौंकी में दी थी। मौली पुलिस चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से कार्य करते हुए अमित पुत्र दाता राम को कुरुक्षेत्र से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।