भजन संध्या में आए युवक की बाइक चोरी
पंचकूला। नए वर्ष पर भजन संध्या में भाग लेने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि भजन संध्या में भाग लेने के लिए आकाश राणा निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश से सेक्टर -5 पंचकूला आया था। उसने अपनी बाइक बाहर बनी पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह साईं संध्या से लौटकर वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने थाना -5 में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।