फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक बुजुर्ग मजदूर की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशु से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित मौली बस स्टैंड के नजदीक बीती रात एक लावारिस पशु से बाइक टकराने पर बुजुर्ग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौली पुलिस चौंकी इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक रोधन पासवान (62) वासी बिहार जो कि कुमार ईंट भट्टा ककराली पर कार्य करता था। वह राजबीर वासी सुल्लर की बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वे मौली के पास से गुजर रहा था तो अचानक बाइक एक लावारिस पशु से टकरा गई। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें