फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजपेपर एजेंसी मालिक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर,घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजपेपर एजेंसी मालिक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर टाटा मैजिक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में न्यूज एजेंसी मालिक और उसके साथी को चोटें आईं। न्यूज एजेंसी के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी पिंजौर में न्यूज पेपर वितरित करने की एजेंसी है। बुधवार सुबह जब वह अपने साथी को लेकर बाइक पर सवार होकर घरों में न्यूज पेपर वितरित करने जा रहा था, तो जैसे ही वह फोरेस्ट कांप्लेक्स के सामने पहुंचा तो पीछे से सामान ढोने वाले टाटा मैजिक ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह अपने साथी समेत नीचे गिर गया और उसके हाथ घुटने और माथे पर चोटें आईं। मुकेश ने बताया कि टक्कर मारने के बाद टाटा मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत उसने पिंजौर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें