फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिमखाना क्लब में मिले असामाजिक तत्व, हुडा ने रोकी पांच लाख की पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिमखाना क्लब में हुड़दंग, हुडा ने रोकी पांच लाख की पेमेंट
दो सदस्यीय कमेटी जांच के बाद सात दिन में सौंपेगी अपनी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नए साल में सेक्टर-3 स्थित जिमखाना क्लब में असामाजिक तत्वों की भीड़ ने खूब हुड़दंग मचाया। यहां पर खामियों के कारण हुडा की ओर से मिलने वाले पांच लाख रुपये की ग्रांट को रोक दिया गया है। इस पर एस्टेट ऑफिसर ने जिमखाना क्लब के मैनेजर पर इंक्वायरी मार्क की है। इस मामले की जांच करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। जिमखाना क्लब में रात 11:30 बजे एस्टेट ऑफिसर को गुप्त सूचना मिली कि क्लब में अभी तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा है। यहां पर शराब पीने के बाद बाहर से आए लोग हुड़दंग मचा रहे हैं। इस पर उन्होंने रात में ही जिमखाना क्लब में रेड की। रेड के बाद यहां पर अव्यवस्था का आलम मिला। यहां पर क्लब के मेंबर बहुत कम मिले। आउटसाइडर अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद एस्टेट ऑफिसर ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में जांच के जिमखाना के मैनेजर से यह पूछा गया है कि क्लब में आउट साइडर को पास क्यों दिया गया। यहां पर हुड़दंग के हालात कैसे बन गए। एस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने बताया कि नियम के मुताबिक जिमखाना क्लब के सदस्य ही क्लब के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, लेकिन मैनेजर की ओर से बिना नियम यह पास क्यों दिए गए हैं।

नियम के मुताबिक रेस्टोरेंट में निकली है खामियां
जिमखाना रेस्टोरेंट में खाने पीने के सामान में क्वालिटी नहीं हैं। इस कारण यहां के रेस्टोरेंट के खान पान में कमी निकली है। इस कारण यहां पर लोग कम आते हैं। यह बात भी जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर हमने छापेमारी की है। छापेमारी के बाद हमने दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। एक सप्ताह में कमेटी की रिपोर्ट के बाद आरोपी मैनेजर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष राजन, ईओ, एस्टेट ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें