फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के झंडे को ट्रक पर लगाने का लोगों ने किया विरोध, पुलिस को दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक झंडे को पाकिस्तान का समझकर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

रायपुररानी/मोरनी। रायपुररानी के डांगरी नदी के किनारे स्टोन क्रशर के पास रविवार को एक चालक ने ट्रक पर धार्मिक झंडा लगा रखा था। जिसे लोगों ने पाकिस्तानी झंडा समझकर पुरजोर विरोध किया। लोगों ने पहले तो ट्रक चालक को समझाया और ट्रक से झंडा उतारने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं माना तो लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुररानी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया। इसके बाद ट्रक चालक को थाने ले जाकर गहन पूछताछ की। कुछ स्टोन क्रशर मालिकों के आग्रह व जिम्मेवारी लेने पर चालक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार चालक का नाम जावेद अली पुत्र हसन अली गांव छेवा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह रायपुररानी डांगरी नदी के पास सरस्वती स्क्रीनिंग प्लांट पर बजरी छोड़ने के लिए माह में कई बार आता है। रविवार को भी वह यहां पर यूपी से बजरी छोडने के लिए आया हुआ था। वहीं, रायपुररानी थाना प्रभारी मोहिंद्र ढांडा से बात की गई तो उनका कहना था कि रविवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि क्रशर जोन के पास एक ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है। उन्होंने तुरंत वहां पर पहुंचकर जांच की और झंडे को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं उन्होंने बताया कि ट्रक चालक यूपी का रहने वाला है और वहां पर होने वाले उर्र्स का झंडा चालक ने अपने ट्रक पर लगाया हुआ था। जो कि देखने में पाकिस्तान के झंडे जैसा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें