जाली करेंसी समेत दो गिरफ्तार
आरोपियों से प्रिंटर बरामद, नशीली दवाओं संग दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। थाना जोड़किया पुलिस ने 1.67 लाख रुपये की जाली करेंसी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना सिटी एक की पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो आरोपियों को काबू किया।
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अंकु निवासी वार्ड नंबर 16 बरनाला व वरिंदर सिंह नि वासी जगतगड़ बांदरा को काबू करके उनके पास से 1 लाख 67 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। इस करेंसी में अधिकांश नए 2 हजार रुपये के नोट है। पुलिस ने आरोपियों से से जाली करेंसी छापने वाला प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक भोले भाले लोगों को मार्केट में यह करेंसी बेचते थे। पुलिसपता लगा रही है कि आरोपी कितनी तादाद में यह जाली करेंसी छापकर बाजार में चला चुके है। आरोपियों के खिलाफ थाना जोड़किया में मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना सिटी-1की पुलिस सहायक थानेदार गुरलाल संह ने रजवाहे की पटरी रेलवे फाटक से रवि कुमार वासी बीर कला जिला संगरूर को काबू करके उसके पास से 10600 नशीली गोलियां, 1000 कैप्सूल, नशीली दवा की 50 शीशियां बरामद की है। आरोपी हरियाणा से नशीली दवाएं लाकर मंहगे भाव में बेच देते थे। इसी थाने के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने भक्त सिंह चौक के नजदीक से राजपाल निवासी अतला खुर्द को काबू करके 1560 नशीली गोलियां, नशीली दवा की 25 शीशी बरामद की।