फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग और बोहा ने 11 क्विंटल संदेह जनक पेठा मिठाई की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर पकड़ा 11 क्विंटल पेठा
विज्ञापन

मानसा। सेहत विभाग और बोहा पुलिस ने सांझी कार्रवाई करते संदेह जनक करीब 11 क्विंटल पेठा मिठाई बरामद की है। इस संबंध में फूड सेफ्टी अफसर संदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा-पंजाब के फतेहाबाद से एक साईं राम नामक फैक्टरी के मार्का का पेठा मिठाई मानसा के अलग-अलग शहरों में बिक्री करने के लिए आ रही था। बोहा पुलिस ने हरियाणा पंजाब की सीमा के साथ लगते मानसा के गांव लक्खीवाला में एक नाके के दौरान बुलेरो पिकअप को रोका, जिसमें करीब 11 क्विंटल पेठा मिठाई दो अलग-अलग पैकिंग में मौजूद था। उन्होंने बताया कि सोनू नामक, फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से पंजाब में पेठा मिठाई सप्लाई कर रहा था। जिसको आज बोहा पुलिस और सेहत विभाग की साझी कार्रवाई के दौरान मिठाई समेत पकड़ा है। उन्होंने बताया कि सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं और बाकी मिठाई कोल्ड स्टोर में तब तक सील रहेगी, जब तक लैब टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आ जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें