लड़के से कुकर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार
गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन बहरामपुर के अंतर्गत गांव जागोचक्क टांडा में 28 अक्तूतर को एक नाबालिग बच्चे से कुकर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस स्टेशन बहरामपुर की इंचार्ज मनजीत कोर ने बताया 28 अक्तूबर को गांव जागोचक्क टांडा में नाबालिग को गांव का ही चौकीदार सुखविंद्र सिंह नशे की हालत में अपने घर ले गया था। जिसके बाद उससे कुकर्म करने का प्रयास किया। असफल रहने पर उसने बच्चे के हाथ पैर बांध कर उसे अपने घर में छुपाए रखा। बच्चे के शोर मचाने पर दातर से उसके गले पर वार कर घायल कर दिया गया था। इस संबंध में आरोपी के बेटे और उसके एक साथी ने बच्चे को बचाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक सूचना के आधार पर मकौड़ा की तरफ स्थित धुस्सी बांध के पास गिरफ्तार किया गया।