फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन

मल्लांवाला। परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर दो युवकों ने करीब 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को घर से बाहर बुलाया और सुनसान जगह पर बनी दूध की डेयरी पर उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही थाना मल्लांवाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी नवदीप उर्फ पप्पू निवासी गांव आसफवाला को वह जानती है और मंगलवार रात वह अपने साथी मेहर सिंह उर्फ मेला के साथ उसके घर के बाहर आया तथा उसे फोन करके बाहर बुलाया। उसके द्वारा मना करने पर नवदीप ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिस पर वह जैसे ही घर से बाहर आई तो दोनों ने ही उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। किसी सुनसान जगह पर दूध की डेयरी में ले जाकर नवदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि मेहर सिंह बाहर खड़ा रहा। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी हालत खराब हो गई जिस पर दोनों आरोपी उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाकर फरार हो गए। सुबह पता चलने पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और हालत गंभीर होने के कारण उसे फिरोजपुर रेफर किया गया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें