विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 6 पर केस
बरनाला। विदेश भेजने के दो मामलों में करीब 10 लाख की ठगी करने के आरोप में संबंधित थानों की पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना महिलकलां के सहायक थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि एजेंट सुशील कुमार निवासी जालंधर ने जसविंदर कौर पत्नी अजायब सिंह निवासी कलाला, जिला बरनाला एवं उसके पोत्रे सहजप्रीत सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 8 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। जसविंदर कौर ने एसएसपी को शिकायत दी। जांच करने के बाद आरोपी सुशील कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। थाना धनौला के सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह निवासी गांव भैणी जस्सा एवं उसकी पत्नी गुरविंदर कौर को मलयेशिया भेजने का झांसा देकर नतीश कुमार मलयेशिया, दीपक कुमार व विवेक कुमार, जगदीश राय निवासी बरनाला, अतुल कुमार निवासी भदौड व कर्मजीत कौर पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी सनौर, जिला पटियाला ने 1 लाख 79 हजार रुये ठग लिए। जांच करने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।