फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सिटी पुलिस ने कांग्रेस नेता खिलाफ ठगी का किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के खिलाफ ठगी का केस दर्ज
विज्ञापन

दुकानदार से 70 हजार का सामान लेकर नहीं दिए रुपये
हार्डवेयर दुकानदार दो साल तक काटता रहा चक्कर, धमकाने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी साउथ में कांग्रेस नेता खिलाफ गबन और ठगी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक कांग्रेस नेता के खिलाफ पहले भी अलग अलग थानों में करीब 9 केस दर्ज हैं। आरोपी कांग्रेस की पत्नी जिला महिला कांग्रेस प्रधान की प्रधान है।
विज्ञापन

केस की जांच कर रहे एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि दुकानदार छिंदरपाल बांसल निवासी प्रताप रोड मोगा की शिकायत पर ठाना सिंह जौहल गांव धल्लेके के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 /406 तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित दुकानदार छिंदरपाल बांसल प्लाइवुड एवं हार्डवेयर का कारोबार करता है। जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में दुकानदार ने आरोप लगाया कि ढाई वर्ष पहले 16 फरवरी 2016 को ठाना सिंह जौहल आया और उसने करीब 38 हजार 705 रुपये का समान खरीदा और इस रकम से 5 हजार की अदायगी कर राजनीतिक रुतबे का विवरण देकर बाकी पेमेंट बाद में देने की बात कहकर समान ले गया। एफआईआर मुताबिक 18 फरवरी को आरोपी कांग्रेस नेता फिर दुकान से 36 हजार रुपये का और समान खरीदने के अलावा शटरिंग का समान भी ले गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित दुकानदार ने पेमेंट मांगी तो कांग्रेस नेता ने कहा उसका बैंक खाता अपनी पत्नी से साझा है। उनकी रिश्तेदारी में मौत होने के कारण उसकी पत्नी वहां गई है और सारी पेमेंट का भुगतान बाद में कर देगा। दुकानदार ने बताया कि वह दो साल तक अपनी रकम लेने के लिए कांग्रेस नेता के पास चक्कर लगाता रहा लेकिन टाल मटोल कर उसे वापस भेज दिया जाता। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा आरोपी कांग्रेस नेता ने अपने राजनीतिक प्रभाव के कारण उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान आरोपी कांग्रेस नेता ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर एक कांग्रेस विधायक जरिये तत्कालीन जिला पुलिस प्रमुख के पास कार्यवाई रोकने के लिए जोर लगाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उस पर आधी रकम ले कर राजीनामा करने के लिए दबाव भी डाला गया। तत्कालीन जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की पड़ताल डीएसपी (स) सत्तपाल सिंह गिल को सौंपी गई। प्राथमिक पड़ताल में आरोप साबित होने बाद आरोपी कांग्रेस नेता खिलाफ थाना सिटी साउथ में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फाइल फोटो कैप्शन - आरोपी ठाना सिंह जौहल की कांग्रेस नेताओं के साथ पुरानी तशवीर फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें