फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। मोगा-लुधियाना फोरलेन निर्माण के तहत हाईवे पर मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से थाना मेहना में तैनात एएसआई गुलजार सिंह की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मिंटू निवासी पुराना मोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना मेहना में तैनात एएसआई गुलजार सिंह मंगलवार रात तकरीबन 8 बजे ड्यूटी से लौट रहे थे। इस दौरान उनको आईटीआई के पास ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल होने बाद उनको 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। घटना का पता चलते ही डीएसपी केसर सिंह, थाना सिटी प्रमुख गुरप्रीत सिंह सरां ओर अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। मृतक एएसआई गुलजार सिंह मूल रूप में भिंडर कलां के रहने वाले थे। अब वह शहीद भगत सिंह नगर मोगा में रह रहे थे।
विज्ञापन


फाइल फोटो कैप्शन -एएसआई गुलजार सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें