आर्बिट बस में बाइक सवार को कुचला, मौत
बरनाला। आर्बिट कंपनी की बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अंग्रेज सिंह निवासी संघेड़ा ने बयान दर्ज कराया के उसके ससुर अमरजीत सिंह बरनाला शहर से बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। आर्बिट कंपनी की बस ने स्टैंड के मेन गेट पर बाइक सवार ससुर को अपनी चपेट में ले लिया। इसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया ऑर्बिट बस के चालक इंदर सिंह निवासी जिला मानसा पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।