पीआरटीसी बस परिचालक को पीटा, 9 नामजद
बरनाला। पांवटा साहिब से फरीदकोट जा रही बस के परिचालक को कार सवार कुछ हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। अधमरे बस परिचालक को तपा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना सोमवार की है। बुधवार को दोपहर होश में आए घायल ने कहा है कि उसकी किसी के साथ न कोई दुश्मनी है और न ही किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ। उस पर हमला किस कारण से किया इसकी जानकारी ही नहीं। थाना भदौड़ के एएसआई कमलजीत ने बताया है कि पीड़ित पीआरटीसी बस कंडक्टर जसवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी फरीदकोट के बयान पर 9 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें दो की पहचान भदौड़ निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ बब्बा पुत्र मेहमा सिंह और हरप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह के नाम से हुई है। जो कि फरार हैं।