युवक की हत्या के प्रयास में तीन नामजद
बरनाला। तपामंडी के युवक राजू गर्ग को जान से मार देने की नीयत से अगवा करने के बाद उसे मरा समझ कर फेंकने वालों के खिलाफ तपा पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना तपामंडी के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि राजू गर्ग, सिकंदर सिंह, मंदिर सिंह व वीरा सिंह के साथ लेन देन का झगड़ा चल रहा था। मंगलवार शाम को जब राजू गर्ग घर जा रहा था तो सिंकदर सिंह, मंदिर सिंह व वीरा सिंह ने उसे जान से मारने की नीयत से अगवा कर गाड़ी में फेंककर ले गए और उसे मरा समझ कर तपामंडी में फेंक गए। सूचना पर उसे सिविल अस्पताल तपा में भेजा, जहां से उसे सिविल अस्पताल बरनाला रेफर कर दिया गया। जहां उसको डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि राजू गर्ग के काफी गंभीर चोटें होने के कारण वह अभी कोमा में है। राजू गर्ग के चाचा पत्रकार शाम गर्ग के बयान पर सिकंदर सिंह, मंदिर सिंह व वीरा सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।