फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का एटीएम काटने की कोशिश, सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक का एटीएम काटने की कोशिश, सीसीटीवी से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

सलेम टाबरी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में की थी चोरी की कोशिश
मामल दर्ज, आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम काटने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने इस मामले में सलेम टाबरी निवासी राजिंदर कुमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सलेम टाबरी रोड़ पर पंजाब एंड सिंध बैंक की एटीएम लगी है। 24 सितंबर को रात एटीएम को किसी व्यक्ति ने काटना चाहा, मगर वह कामयाब नहीं हो पाया। अगली सुबह जब शटर उठाया गया तो घटना का पता चला। उसके बाद सीसीटीवी कैमर की फुटेज चेक की गई। उस फुटेज में मशीन काटने वाले का चेहरा साफ आ गया। थाना दरेसी की पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की, तब पता चला कि फुटेज में नजर आने वाला व्यक्ति दानामंडी में ही काम करता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रजिंदर कुमार पास ही दानामंडी में काम करता था। जिसने रेकी की थी कि एटीएमपर रात को कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता। मगर जब वारदात करने गया तो मशीन ही काटने में नाकाम रहा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें