फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशों विरुद्ध 3 मुकदमे दर्ज, 3 कथित दोषी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
144 बोतल शराब, 200 नशीली गोलियां बरामद
विज्ञापन

-तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, अलग-अलग पुलिस ने की कार्रवाई
मानसा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों, नशा तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम के तहत रोजाना जिला पुलिस नशे को बरामद कर रही है।
एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सीआईए स्टाफ मानसा अंग्रेज सिंह समेत पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान गांव जट्टाणा खुर्द की हद पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार मेवा सिंह ख्याली चहलांवाली को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने उसके थाना झुनीर में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है। उन्होंने बताया कि सीआईए पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान अजयपाल उर्फ बबलू वासी वार्ड नंबर 16 को काबू करके उससे 24 बोतलें शराब ठेका देसी मार्का बरामद की है। उसके खिलाफ थाना सिटी-1 मानसा दर्ज किया गया है। इसी तरह थाना बरेटा पुलिस ने बख्शीवाला की हद पर चेकिंग करते हुए मोटरसाइकिल सवार लक्खा सिंह वासी अक्कांवाली को काबू कर उससे 10 डिब्बे (120 बोतलें) बरामद किए है। थाना बरेटा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें