फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथक मोर्चा के कनवीनर भौर न्यायियक हिरासत में, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंथक मोर्चा के कनवीनर भौर न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। पंथक मोर्चा के कनवीनर व एसजीपीसी के 17 बार जनरल सेक्रेटरी रहे तथा कई बार कार्यकारी प्रधान रहे सुखदेव सिंह भौर पर ेिजला पुलिस की ओर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए सुखदेव सिंह भौर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार दलित व पिछड़े समाज के नेता सतपाल साहलों की ओर से सुखदेव सिंह भौर पर दलित समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत की। सतपाल साहलों ने अपनी शिकायत में कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुखदेव सिंह भौर ने दलित समाज के गुरु संत रामानंद जी के बारे में गलत शब्द बोले, जिससे उनके समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उधर, मामले में कोई बड़ा इश्यू न बन जाए, इससे घबराई जिला पुलिस की ओर से तुरंत भौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर डाली। बता दें कि कुछ दिन पहले बरगाड़ी में संत समाज के प्रदर्शन के दौरान सुखदेव सिंह भौर ने संत रामानंद के बारे में कुछ शब्द कहे, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गए। शनिवार को अदालत में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें