दो मामलों में चार व्यक्तियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
बुढलाडा। थाना शहर पुलिस ने दो मामलों में चार व्यक्तियों विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पहले मामले में गुरप्रीत कौर वासी बुढलाडा का विवाह 26 जनवरी 2017 को मनजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी गांव दोदे वाला, जिला फाजिल्का से हुआ था। पहले से शादीशुदा मनजीत सिंह ने गुरप्रीत से धोखे से दूसरा विवाह किया। इसके बाद गुरप्रीत कौर को और दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति मनजीत सिंह खिलाफ धोखाधड़ी के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में नंद सिंह वासी बुढलाडा ने अपनी लड़की सर्वजीत कौर का विवाह करीब 10 वर्ष पहले गुरजीत सिंह वासी सुनाम के साथ किया था। इस उपरांत उसका ससुराल परिवार समय-समय पर उसको और दहेज लाने के लिए तंग करने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस के पास शिकायत दी। इस पर कार्रवाई करते पुलिस ने पति गुरजीत सिंह, सास गुरमीत कौर व देवर गगनदीप सिंह वासी आन सुनाम के खिलाफ धारा 498 ए के अधीन मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।