बाइक सवार मां-बेटे से बाइक सवार लुटेरों ने नकदी लूटी
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना पुलिस चब्बेवाल के तहत गांव हरजीयाणा के पास गढ़शंकर से जेजों दोआबा जा रहे मां-पुत्र से बाइक सवार लुटेरों ने 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक विजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी जेजो दोआबा अपनी मां दर्शना देवी के साथ आपने बाइक पर गढ़शंकर से अपने गांव जेजों-दोआबा जा रहे थे। अभी वह लोग गांव हरजीयाणा के समीप पहुंचे ही थे तो एक बिना नंबर के बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी बाइक को रोका। उनके रुकने पर युवकों ने पिस्तौल तान दी और 35 हजार रुपये छीनकर गढ़शंकर की ओर फरार हो गए। लूट की घटना संबंधी थाना पुलिस चब्बेवाल को सूचित कर दिया गया है।