फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श स्कूल चेयरमैन व बेटे की वॉयस मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी स्कूल के चेयरमैन व बेटे की वाइस मैच
विज्ञापन

आठ माह बाद आई रिपोर्ट, अध्यापिका से दुराचार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। स्कूल की अध्यापिका से दुराचार करने के आरोपों का सामना कर रहे सरकारी स्कूल की प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन नरिंद्र सिंह रंधावा व उसके बेटे जसमीत सिंह रंधावा की आवाज की फारेंसिक जांच की रिपोर्ट आ गई है। दोनों पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली पीड़ित अध्यापिका ने केस की जांच करने वाली एसआईटी को चेयरमैन व उसके बेटे के साथ फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग सौंपी थी। इसमें दोनों आरोपी अध्यापिका से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि चेयरमैन व उसके बेटे ने पीड़िता की ओर से पेश टेप को जाली करार दिया था, जिसकी जांच के लिए एसआईटी ने करीब 8 माह दोनों के वाइस सैंपल लेकर चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब में भेजा था। इस रिपोर्ट में कहा कि है कि टेप में दोनों की ही आवाज है। मालूम हो कि इस केस में पुलिस ने पिछले साल 6 सितंबर को अध्यापिका की शिकायत पर चेयरमैन व उसके बेटे के खिलाफ दुराचार व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया था, जिसमें उन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद पीड़िता की याचिका के आधार पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें