फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालाती की निशानदेही पर 390 ग्राम हेरोईन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल और सीआई फिरोजपुर के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सीमा के नजदीक खेत में छुपाई गई 390 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सीआईडी के डीएसपी सुखदेव सिंह व एसएसओसी के एसएचओ राजवंत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान में बलदेव सिंह निवासी निहाले वाला खिलची सदर थाना फिरोजपुर को फिरोजपुर जेल से प्रोटक्शन वारंट पर हासिल किया। उसकी निशानदेही पर बीएसएफ अधिकारियों ने गांव खाईखेमेके के अंतर्गत आते काबल सिंह के खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। उसका वजन 390 ग्राम है। बलदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा था जो अदालत में विचाराधीन है। बलदेव सिंह फिरोजपुर जेल में न्यायिक हिरासत में है।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें