दहेज के लिए पत्नी की हत्या
कांस्टेबल पति समेत जेठ और ससुर पर कत्ल का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। गांव साहनेवाली में रविवार रात एक कांस्टेबल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी। झुनीर पुलिस ने मृतका के पति समेत जेठ और ससुर पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव रायपुर की भिंदर कौर की शादी तीन साल पहले गांव साहनेवाले के कांस्टेबल भूपिंदर सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि भिंदर कौर का कोई भाई नहीं था। इसलिए मायके की कुछ जमीन उसके नाम पर आती थी। मृतका की मौसी के लड़के कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि इस जमीन के लालच और दहेज को लेकर भिंदर कौर को ससुरालियों द्वारा पीटा जाता था। रविवार शाम उसके पति भूपिंदर सिंह, ससुर निरंजन सिंह और जेठ सिकंदर सिंह ने भिंदर कौर से मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। झुनीर पुलिस ने मृतका भिंदर कौर की रिश्तेदार राजू सिंह के बयान भूपिंदर सिंह, सिकंदर सिंह और निरंजन सिंह साहनेवाली के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह किसी कांग्रेसी नेता के साथ गनमैन है।
फोटो : 13 एमएनएस 2 जेपीजी
कैप्शन : भिंदर कौर की फाइल फोटो।