फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशू मर्डर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु मर्डर के आरोपियों ने पांच लाख की और लूट कबूली
विज्ञापन

हिमांशु से लूटे गए एक लाख 85 हजार रुपये और बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। हिमांशु मर्डर केस में नामजद किए आरोपियों सुखपाल सिंह व कर्मजीत सिंह ने सीआईए स्टाफ में पूछताछ के दौरान पांच लाख रुपये की और लूट कबूली है। इनकी बिनाह पर उनसे आगे की पूछताछ के लिए उनको धनौला पुलिस ले गई है। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि नौजवान शराब कारोबारी हिमांशु दानिया के कत्ल के मामले में गिरफ्तार किए सुखपाल सिंह व कर्मजीत सिंह से सीआईए स्टाफ में एसपीडी सखदेव सिंह की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज बलजीत सिंह ने गहनता से पूछताछ की। पूछताछ दौरान जहां उन्होंने लूटे गए पांच लाख रुपये में से एक लाख 85 हजार रुपये और बरामद किए हैं। वहीं उन्होंने कई और गुनाह कबूले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि 28 सितंबर 2018 को उन्होंने मैक्स आटो हंडियाया के कर्मचारी से 2 लाख 30 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा सुखपाल सिंह ने 16 जनवरी 2018 को जीवन सिंह नाम के एक साथी से मिलकर धनौला के बिजली ग्रिड के पास से एक बाइक सवार को रोककर उससे 44 हजार रुपये की नकदी छीनी थी। आरोपियों ने माना कि उन्होंने 28 मार्च 2018 को बंगेहर पत्ती धनौला से शराब के ठेकेदारों से 2 लाख 50 हजार रुपये की नकदी लूटी थी। एसएसपी सुरजीत सिंह ने बताया कि बाकी केस के संबंध में पूछताछ के लिए अब इनको पूछताछ के लिए धनौला पुलिस ले गई हैं। जिनसे और भी आपराधिक घटनाओं का सुराग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें