पुलिस ने घर में शराब तैयार करतीं दो महिलाएं काबू की
बरनाला। बरनाला पुलिस ने घर में देसी शराब तैयार करतीं दो महिलाओं को शराब बनाने वाली चालू भट्ठी के साथ काबू किया है। थाना शैहणा की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर औचक छापामारी कर चालू भट्ठी से 45 लीटर लाहन सहित 2 महिलाओं को गिरफ्तार लिया। थाना शैहणा के प्रभारी गौरववंस सिंह ने बताया कि उनके सूचना मिली थी कि नसीब कौर व कुलदीप कौर निवासी गांव बल्लोके घर में शराब तैयार कर बेचती थीं, गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी को साथ लेकर उनके घर में औचक छापामारी की। जिस दौरान उनके कब्जे में एक चालू भट्टी, 45 लीटर लाहन, साढ़े 11 लीटर अवैध शराब बरामद की। थाना प्रभारी गोरववंश ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।