ढाई लाख कीमत की पांच भैंसें चोरी
बरनाला। थाना सिटी-1 की पुलिस ढाई लाख कीमत की 5 भैंस चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। एएसआई गुरदीप सिंह के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में वरुण कुमार निवासी गली नंबर तीन खुड्डी रोड़ ने उसने आहलूवालियां पंप के पीछे प्लाट में 5 भैंसों को पाल रखा था। भैंसों का दूध बेच वह घर चलाता है। वह माता के जागरण में गया हुआ था। 24 फरवरी को सुबह प्लाट पहुंचा तो पता चला की चोर 5 भैंस चोरी करके ले गए, जिनकी कुल कीमत ढाई लाख रुपये बनती है। एएसआई के मुताबिक केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।