फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के दोषी को 7 साल कैद, 1 लाख रुपए जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के दोषी को 7 साल कैद
विज्ञापन

होशियारपुर। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत ने दवा लेकर लौट रही लड़की के साथ दुराचार के आरोपी को दोषी करार देते हुए बुधवार को 7 साल की कैद और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त कैद की सजा काटनी होगी। हाजीपुर की रहने वाली पीड़िता ने हाजीपुर पुलिस से शिकायत की थी कि वह 6 अगस्त 2017 को दवा खरीदने के लिए बाजार गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो पोस्ट ऑफिस चौक के समीप आरोपी दीपक उर्फ दीपू निवासी जुगियाल रोड हाजीपुर उसे जबरदस्ती गैस एजेंसी के पीछे ले गया और उससे बलात्कार किया। आरोपी बाद में मौके से फरार हो गया। हाजीपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें