पुलिस ने मनोरोगी महिला सहित तीन को जेल भेजा
डॉक्टर की शिकायत पर कार्रवाई, दूसरे पक्ष की नहीं ली शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सिविल अस्पताल के मनोरोगों के माहिर डाक्टर प्रवेश कुमार की मारपीट करने के आरोप में बरनाला पुलिस ने डाक्टर के पास डिप्रेशन व मनोरोग की दवा लेने आई महिला हरप्रीत कौर व उसके साथ उसको दवा दिलवाने आए उसके पति जगसीर सिंह व वीरपाल कौर को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। बता दें कि हरप्रीत कौर डिप्रेशन व मनोरोग से पीड़ित थी जो पिछले दिनों सिविल अस्पताल के मनोरोगों के माहिर डॉक्टर प्रवेश कुमार से डिप्रेशन की दवा लेने आई थी, जिसकी हालत नाजुक थी। इसलिए उसके साथ आए उसके पति जगसीर सिंह व वीरपाल कौर ने हरप्रीत कौर की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टर प्रवेश कुमार को उसे पहले देखने की विनती की, लेकिन हरप्रीत कौर मुताबिक डाक्टर ने उसे पहले अटेंड करने की बजाय उसकी फाइल फाड़कर फेंक दी और उसे धक्के मारकर कैबिन के बाहर निकलवा दिया। जबकि डाक्टर प्रवेश कुमार ने आरोप लगाया कि हरप्रीत कौर, वीरपाल कौर व जगसीर सिंह ने उसकी पिटाई की और सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाला। पुलिस ने मनोरोगी महिला हरप्रीत कौर का पक्ष सुनने की बजाय डाक्टर प्रवेश कुमार के बयान पर मनोरोगी महिला हरप्रीत कौर, वीरपाल कौर व जगसीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।