फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफतार किये पांच खालिस्तानी समर्थकों में से तीन को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्ट्डी में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच खालिस्तानी समर्थकों में से तीन 14 दिन के जूडिशियल कस्टडी में
विज्ञापन

दो समर्थकों का पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला, रिमांड मेंअहम खुलासे होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला पुलिस ने खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल पकड़े पांच युवकों को बटाला कोर्ट में बुधवार को पेश किया। कोर्ट ने उक्त पांचों में से तीन आरोपी युवकों को 14 दिनों की जूडिशियल कस्टडी में भेजा दिया है। जबकि अन्य दो के पुलिस रिमांड में बढ़ोतरी करते हुए तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस संबंध में कोर्ट के बाहर डीएसपी सिटी बटाला सुच्चा सिंह बल ने बताया कि पांचों आरोपियों को बुधवार को बटाला की कोर्ट में पेश किया है। जिसमें कोर्ट ने हरनाम सिंह, निर्मल सिंह दोनों भाईयों और रविंदर सिंह राजा को 14 दिनों के लिये जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। जबकि अन्य दो आरोपी धरमिंदर सिंह उर्फ कमांडो औैर किरपाल सिंह का पुलिस को और तीन का रिमांड मिला गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिले तीन दिन के रिमांड के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से जांच जारी है ओर अहम खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि 1 जून को खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल धरमिंदर सिंह उर्फ कमांडो (21) निवासी गांव हरपुरा बटाला ,किरपाल सिंह (26) निवासी फतेहपुर नवां पिंड जिला तरनतारन दोनों को बटाला के गांव हरपुरा में स्थित धरमिंदर सिंह के घर से बटाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला कोर्ट परिसर के बाहर डीएसपी सुच्चा सिंह बल जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें