फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा दे 2 लाख ठगे। आठ लोग नामजद।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख की लाटरी का झांसा दे 2 लाख ठगे
विज्ञापन

बरनाला। गांव रूड़ेके कलां का एक व्यक्ति 25 लाख की लॉटरी निकलने के झांसे में आकर 2 लाख रुपये गंवा बैठा है। पीड़ित की शिकायत पर थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने दो महिलाओं सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में हरजीत सिंह, विक्रम, प्रीती, पूजा, वरिंदर कुमार, साहिल, राहुल कुमार, अजय गुप्ता नामक लोग शामिल हैं।जांच अधिकारी एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरसेवक सिंह के अनुसार उसे आरोपित हरजीत सिंह का फोन आया था कि उसके बीएसएनएल कंपनी के सिम पर 25 लाख रुपये की लाटरी निकली है। इसके बदले में पहले 2 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। पीड़ित ने पुलिस को वह खाता नंबर भी दिया है, जिसमें उसने दो लाख रुपये जमा कराए हैं। आरोपितों के दफ्तर या निवास के पते नहीं मिल सके हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें