फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने पैट्रोल पंप से पिस्तौल की नोक नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाना (होशियारपुर)। गांव ढोलवाहा में नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से नकदी लूट ली।
विज्ञापन

ढोलवाहा स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के मालिक अनिल शर्मा ने बताया कि वह किसी काम के लिए होशियारपुर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पंप पर काम करने वाले लड़के का फोन आया कि पंप पर तीन बाइक पर छह लोग तेल डलवाने के लिए आए थे। उन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। मुलाजिम ने बताया कि तेल डालने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो पहले तो वह तकरार करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लुटेरे पंप कार्यालय व मुलाजिमों से कलेक्शन के करीब 70-80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उनके अनुसार लुटेरे जनौड़ी की तरफ से आए थे और उसी तरफ चले गए। इसकी सूचना थाना हरियाना पुलिस को दी गई। इस पर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंप व आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें